महीनों बाद कोरोना के सबसे कम दैनिक मामले आए, मौतें भी कम हुईं, देखें राज्यवार आंकड़े

महीनों बाद कोरोना के सबसे कम दैनिक मामले आए, मौतें भी कम हुईं, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 83,910,386 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,839,660 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 231036 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 9975958 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 149850 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 10,356,844 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- वैज्ञानिक ने दी चेतावनी, तेजी से फैल रही है एक और नई महामारी

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 16,375 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 200 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 29091 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 96.32 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 2.23 फीसदी है। मृत्यु दर 1.45 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 7 फीसदी से कम है। 02 जनवरी को 8,96,236 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 17,65,31,997 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

आंकड़ों पर नजर डाले तो पिछले कुछ दिनों भारत में कोरोना मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है। कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में पिछले 6 महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट आई है। कोरोना वायरस की धीमी पड़ती रफ्तार के बीच आज करीब 6 महीने में पहली बार 16 हजार के करीब दैनिक मामले आए हैं।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

2943

873149

7118

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

38

4848

62

अरुणाचल प्रदेश

87

16598

56

असम

3087

212199

1054

बिहार

4380

247484

1408

चंडीगढ़

267

19348

321

छत्तीसगढ़

9766

270337

3412

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

8

3369

2

दिल्ली

4689

611970

10597

गोवा

851

49741

743

गुजरात 

9047

234558

4321

हरियाणा

2737

257652

2923

हिमाचल प्रदेश 

1646

53216

946

जम्मू एंड कश्मीर 

2684

117211

1891

झारखंड

1528

113125

1036

कर्नाटक

10226

900202

12110

केरल

63324

712389

3160

लद्दाख

240

9194

127

मध्य प्रदेश 

8609

232390

3648

महाराष्ट्र 

49955

1847361

49695

मणिपुर

1109

26862

361

मेघालय

139

13204

139

मिजोरम

79

4147

8

नागालैंड

173

11683

79

ओडिशा

2100

326507

1885

पुडुचेरी

357

37261

635

पंजाब

3069

158972

5400

राजस्थान

8189

299375

2714

सिक्किम

485

5307

129

तमिलनाडु

7970

801414

12166

तेलांगना

5039

281400

1554

त्रिपुरा

73

32826

385

उत्तराखंड

3966

86611

1535

उत्तर प्रदेश 

12505

567964

8413

वेस्ट बंगाल

9671

536084

9817

भारत में कुल मामले

231036

9975958

149850


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।